खैरागढ़। जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अमलीपारा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 52 पत्ती से रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों से हार-जीत का खेल खेल रहे हैं, जिसके बाद टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम, 52 पत्ती ताश और जुआ खेलने में इस्तेमाल सामग्री जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और जुआ-सट्टा संचालित करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Loading...


