खैरागढ़। भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में अनुसूचित जनजाति मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर तथा जिला भाजपा अध्यक्ष बिशेसर साहू एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष पन्ना मंडावी की अनुशंसा पर की गई। नई कार्यकारिणी में वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद व नगर पालिका परिषद के सभापति सुमित टांडिया पर विश्वास जताते हुए उन्हें अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। संगठन ने उनके अनुभव और सक्रियता को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह एवं जिला भाजपा अध्यक्ष बिशेसर साहू सहित कई पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुमित टांडिया के नेतृत्व में मोर्चा संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्र में पार्टी की पकड़ और सशक्त होगी। भाजपा नेताओं ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आएगी और आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिलेगा।
Loading...


