खैरागढ़। जिले में प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। जिला कार्यालय परिसर पिपरिया में प्रस्तावित नवीन जिला पंचायत भवन का भूमिपूजन सांसद संतोष पाण्डेय ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्हन ताम्रकार, जिला पंचायत सदस्य एवं विभिन्न समितियों के सभापति भुनेश्वरी जीवन देवांगन, ललित चोपड़ा, अरुणा राजू सिंह, हेमलता मंडावी, जमुना नरेश कुर्रे, दिनेश वर्मा, निर्मला विजय वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर, जनपद पंचायत खैरागढ़ की अध्यक्ष डॉ. राजेश्री त्रिपाठी, जनपद पंचायत छुईखदान की अध्यक्ष पुष्पा प्रकाश वर्मा, जनपद पंचायत खैरागढ़ के उपाध्यक्ष लखन साहू, जनपद पंचायत छुईखदान के उपाध्यक्ष राजू जंघेल, सांसद प्रतिनिधि खम्हन ताम्रकार, पूर्व जिला पंचायत सभापति घम्मन साहू, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. बिशेसर साहू, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष भागवत शरण सिंह, जीवन देवांगन, नरेश कुर्रे, निजाम मंडावी, विजय वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि प्रस्तावित जिला पंचायत भवन बनने से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। एक ही परिसर में विभिन्न विभागों के संचालित होने से लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए।जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्हन ताम्रकार ने इसे जिले के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि नए भवन से ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आएगी।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल ने भवन की प्रस्तावित संरचना की जानकारी देते हुए बताया कि यह भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा, जिससे विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और आमजनों को समयबद्ध सेवाएं मिल सकेंगी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने इस पहल को जिले के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।


