खैरागढ़। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिलाध्यक्ष अयुब सोलंकी द्वारा घोषित नई टीम में खेमराज जैन और आसगीर खान को जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन में खेमराज जैन को मिली नई जिम्मेदारी को उनके बढ़ते संगठनात्मक कद के रूप में देखा जा रहा है। घोषित कार्यकारिणी में सलाम कुरैशी, सुनील जैन, सबाना बेगम, ललित चोपड़ा और गुलशेर खान को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। आशीष पारख को कोषाध्यक्ष तथा सैयद जाहिद अली को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महावीर सांखला, महेश जैन, मयंक डाकलिया, अशोक जैन और मुस्तजा खान को जिला मंत्री बनाया गया है। वहीं नितिन कोटडिया को सोशल मीडिया प्रभारी तथा यासीन मेमन को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खलील कुरैशी, रियाज अली सहित 15 अन्य कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। भाजपा संगठन ने इसके साथ ही विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों की भी घोषणा की है। वैभव लूनिया (खैरागढ़), गौतम चंद जैन (बाजार अतरिया), सुमित जैन (छुईखदान), सुभाष जैन (नर्मदा), मंगलचंद जैन (गंडई), शेख असलम (साल्हेवारा), मुकेश जैन (पाडादाह) तथा संतोष जैन (ठेलकाडीह) को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी चुनावी तैयारियों को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया। नई कार्यकारिणी के गठन से जिले में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Loading...

