खैरागढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से प्रदेश के सभी जिलों में झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं सहसंयोजकों की घोषणा कर दी गई है। इसी क्रम में नवगठित जिला (केसीजी) में मंजीत सिंह ठाकुर को झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं राजू उईके और हेमेश यदु को जिला सहसंयोजक का दायित्व सौंपा गया है। मंजीत सिंह ठाकुर के नाम की घोषणा होते ही जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई है। बताया जाता है कि मंजीत सिंह ठाकुर लंबे समय से से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता हैं। वे पूर्व में में जिला कोषाध्यक्ष के पद पर भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति के बाद मंजीत सिंह ठाकुर ने प्रदेश अध्यक्ष , प्रदेश भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक , जिला पंचायत उपाध्यक्ष , जिला भाजपा अध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
Loading...


