खैरागढ़। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच पेट्रोलियम सेक्टर को लेकर देशभर में आशंकाएं जताई जा रही हैं। इसी बीच जिला मुख्यालय खैरागढ़ में भी घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती दिखाई दे रही है। हालांकि जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन जमीनी हालात कुछ अलग नजर आ रहे हैं। इस संबंध में हमारे संवाददाता मनोहर सेन ने शहर की गैस एजेंसियों में पड़ताल की। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि बुकिंग के बाद भी उन्हें समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा और कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं एजेंसी कर्मचारियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से सर्वर बंद होने के कारण डिलिवरी प्रक्रिया प्रभावित हुई है। इधर समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने कलेक्टर कार्यालय में गैस कंपनियों के फील्ड अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई है, जिसमें सप्लाई व्यवस्था को जल्द सामान्य करने पर चर्चा होगी।
Loading...


