खैरागढ़। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए खैरागढ़ पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार को थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर सार्वजनिक शांति भंग करने और उपद्रव करने वाले दो युवकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई को सूचना मिली थी कि दो अलग-अलग स्थानों पर कुछ लोग उपद्रव कर माहौल बिगाड़ रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना खैरागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। जांच में मनीष यादव उम्र 26 निवासी बरेठपारा, खैरागढ़ तथा गोकुल जंघेल उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम सलिहा, थाना खैरागढ़ द्वारा सार्वजनिक शांति भंग किए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने दोनों को समझाइश दी, लेकिन उनके उग्र व्यवहार और दोबारा विवाद की आशंका को देखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 तथा 126, 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिवत माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि आपसी विवाद, नशाखोरी तथा सार्वजनिक शांति भंग करने वाली गतिविधियों से दूर रहें। कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी सख्त एवं विधिसम्मत कार्रवाई जारी रहेगी।

