खैरागढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की प्रस्तावित कार्यकारिणी को अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल साहू ने अनुमोदन के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की, जिससे संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। जारी सूची के अनुसार उत्तम सिंह ठाकुर को जिला कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। उत्तम सिंह ठाकुर के उपाध्यक्ष बनने पर उनके समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी। इस अवसर पर जफर उल्लाह खान, मनोहर सेन, वेदराम साहू, समीर कुर्रेशी, देवकांत यदु, सुजित सिंह, गिरिश सारथी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूत करने का विश्वास जताया। जिला अध्यक्ष कोमल साहू ने कहा कि नवगठित कार्यकारिणी संगठन को मजबूती देने, जनसमस्याओं को उठाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए संगठन को गति देने का आह्वान किया है।
Loading...


