खैरागढ़। जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (KCG) में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया गया है। जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह (बोनी) ने अपनी नई ‘जंबो टीम’ की घोषणा करते हुए युवाओं को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस टीम में साकेत श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी बनाया गया है, जिससे कार्यकर्ताओं में खास उत्साह देखा जा रहा है। यह नियुक्ति प्रदेशाध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के निर्देशानुसार और जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिसेसर साहू की अनुशंसा पर की गई है। टीम गठन में क्षेत्रीय संतुलन और सक्रिय युवाओं को प्राथमिकता दी गई है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।घोषणा के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, डॉ. बिसेसर साहू और आयश सिंह सहित वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।
प्रमुख पदाधिकारियों की नियुक्ति
संगठन को मजबूत करने के लिए छह उपाध्यक्ष बनाए गए हैं— पं. शैलेन्द्र देवदत्त मिश्रा, शैलेष जैन, अर्जुन क्षत्रीय, विक्की कुर्रे, हर्षवर्धन वर्मा और अनुज साहू। महामंत्री पद की जिम्मेदारी विक्रांत चन्द्राकर और प्रेमसागर गुप्ता को सौंपी गई है। विभागीय जिम्मेदारियां तय कोषाध्यक्ष: राजू जंघेल (गंडई) मीडिया प्रभारी: साकेत श्रीवास्तव, गोपी वर्मा, अंकित महोबिया आईटी सेल: गंभीर साहू, वेदांश बघेल, सुरेश पटेल, दुधे साहू, सत्यप्रताप गहरवारसोशल मीडिया: पेमेन्द्र चंदेल, शुभम सिंह बनाफर, जागेश्वर जंघेल, भीषम वर्मा, हेमंत जंघेल, छमित जंघेल कन्या शक्ति संयोजिका: कु. ऐंजल चौंबे, कु. मोनिका रजक, ज्योति अमितदास वर्मा, दिव्या कौशिक इसके अलावा खेल, कला, विधि, तकनीकी और प्रशिक्षण विभागों में भी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं।
मंडलों में भी नियुक्तियां
संगठन ने जिले के सभी 8 मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है, जो जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती देंगे और योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाएंगे।
वरिष्ठ नेताओं की प्रतिक्रिया
जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि नई टीम आने वाले समय की चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार है और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को युवाओं तक पहुंचाने का काम करेगी। वहीं जिला अध्यक्ष आयश सिंह ने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करेंगे। इस घोषणा के बाद जिले भर के भाजपाइयों और युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।


