खैरागढ़। वीर हनुमान सेवा समिति द्वारा आगामी हनुमान जन्मोत्सव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत हनुमान चालीसा के पाठ के साथ हुई। समिति के सदस्यों ने इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव को पूर्व वर्षों की तरह भव्य एवं उत्साहपूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय लिया।समिति द्वारा बताया गया कि यह आयोजन इस वर्ष 16वां वर्ष होगा। कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे हवन-पूजन किया जाएगा, जिसके पश्चात दोपहर 1 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है। शाम 6 बजे से छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध अखाड़ा, धुमाल, डीजे और बग्गी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान राम, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूप में कलाकार विराजमान रहेंगे। शोभायात्रा तुरकारी पारा स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करेगी। समिति ने समस्त नगर एवं क्षेत्रवासियों से इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है। बैठक में विकेश गुप्ता, सुबोधकांत पांडेय, श्रीराम यादव, भूपेंद्र गंगबोइर, पंकज यादव, नीकु श्रीवास, डिगेश सिंह, नरेंद्र श्रीवास, शैलेन्द्र यादव, सन्नी यादव, सुनील यादव, विवेक श्रीवास, आर्यन श्रीवास, अनुराग यादव, मानस यादव, नरेश यादव, मनीष यादव, राम यादव, विक्रम यादव, शिवांश श्रीवास, नीरज भट्ट, शौर्य गुप्ता, प्रांजल गुप्ता, विकास यादव, शिवम श्रीवास, आरव श्रीवास एवं सतीश तिवारी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Loading...


