खैरागढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला कोसरिया यादव समाज खैरागढ़ द्वारा रविवार 8 मार्च को प्रदेश स्तरीय महिला महाअधिवेशन, होली मिलन समारोह एवं रंग पंचमी का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थानीय राजा फतेह सिंह खेल मैदान में दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में समाज की प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं विशिष्ट जनों का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही गीता जयंती का आयोजन, युवक-युवती वैवाहिक पंजीयन तथा भगवान श्रीकृष्ण की नगरी वृंदावन की तर्ज पर फूलों की होली मिलन कार्यक्रम भी आयोजित होगा। आयोजन का मुख्य आकर्षण फाग एवं जस के सुप्रसिद्ध कलाकार दुकालू यादव की विशेष प्रस्तुति रहेगी जो शाम 5 बजे से प्रारंभ होगी। महिला जिलाध्यक्ष आरती सूर्यकांत यादव तथा नगर महिला अध्यक्ष कंचन यादव ने समाज के सभी सम्माननीय साथियों एवं स्नेहजनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है। जिला कोसरिया यादव समाज खैरागढ़ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है।
Loading...


