खैरागढ़। होली के उल्लास के बीच खैरागढ़ की सियासत से बड़ी खबर सामने आई है। खैरागढ़ क्षेत्र के वरिष्ठ नेता मनराखन देवांगन को राज्यसभा भेजे जाने की घोषणा के साथ ही समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जैसे ही खबर फैली, कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और रंग-गुलाल लगाकर जश्न मनाने लगे। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाच-गाना हुआ। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी और मिठाइयां बांटीं। होली का पर्व इस राजनीतिक खबर के साथ दोहरी खुशी में बदल गया। समर्थकों का कहना है कि मनराखन देवांगन के राज्यसभा पहुंचने से खैरागढ़ सहित पूरे क्षेत्र को विकास की नई दिशा मिलेगी। उनका मानना है कि वे शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार जैसे मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाएंगे। होली के रंग में रंगे खैरागढ़ में सियासी हुरदंग ने उत्सव के माहौल को और भी खास बना दिया है। आप सभी को होली का बहुत बहुत बधाई होली है बुरा ना मानो होली हुरदंग
Loading...


