खैरागढ़। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। क्षेत्र के 22 मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए कुल 1 करोड़ 9 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रत्येक मंदिर के लिए लगभग 4.98 लाख रुपये की राशि निर्धारित की गई है। इस स्वीकृति के तहत सिंगारपुर, बेलगांव, कानीमेरा, कुटेलीकला, लँझियाटोला, देवपुरागंडई, कोहलाटोला, उर्तुली, खैरानवापारा, गातापार, जीराटोला, गोलरडीह, गोपालपुर, बागुर एवं अचानकपुर सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के शीतला, राम, महामाया, महादेव, शिव एवं बुढ़ादेव मंदिरों का जीर्णोद्धार कार्य कराया जाएगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में आस्था केंद्रों का संरक्षण होगा। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिशेषर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका ताम्रकार, जिला पंचायत सदस्य ललित चोपड़ा व हेमलता मंडावी, जनपद पंचायत अध्यक्ष पुष्पा प्रकाश जंघेल एवं उपाध्यक्ष राजू जंघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल और सांसद संतोष पांडे के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Loading...


