खैरागढ़। शहर में कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अरूण भारद्वाज का जन्मदिन बड़े ही उत्साह, उल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर शहर के प्रमुख टोम्पौ चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जहां केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. भारद्वाज को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए संगठन को मजबूत करने में उनके योगदान को याद किया। पूरे कार्यक्रम में उत्सव जैसा माहौल रहा जहां कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर मनोहर सेन, विमल बोरकर, गिरिश सारथी, अजय देवांगन, लोकेश देवांगन, नोमेश वर्मा, प्रशांत साहू एवं रमन वासवानी सहित अनेक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Loading...


