खैरागढ़। होली का त्योहार आने से पहले ही शहर रंगों के उत्सव में डूबता नजर आ रहा है। होली से पहले ही बच्चों ने रंगों का खेल शुरू कर दिया है जिससे पूरे खैरागढ़ का माहौल खुशनुमा और उत्सवमय हो गया है। गली-मोहल्लों में छोटे-छोटे बच्चे रंग-गुलाल और पिचकारी लेकर सुबह से ही मस्ती में झूमते दिखाई दे रहे हैं। एक-दूसरे को रंग लगाकर बच्चे खुशी से झूम रहे हैं और उनकी हंसी-खुशी पूरे वातावरण को जीवंत बना रही है।

कहीं बच्चे दोस्तों के साथ रंगों की बौछार कर रहे हैं तो कहीं मोहल्ले में मिलकर होली के गीतों पर झूमते नजर आ रहे हैं। बच्चों की यह मस्ती हर किसी का दिल जीत रही है।अभिभावक भी बच्चों की खुशी में शामिल होकर उन्हें सुरक्षित और प्राकृतिक रंगों से होली खेलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिससे उनका उत्साह और बढ़ गया है। होली से पहले ही रंगों का यह उल्लास शहर में आपसी प्रेम, भाईचारे और खुशी का संदेश दे रहा है। खैरागढ़ में इस बार होली का जश्न पूरे जोश और उमंग के साथ देखने को मिल रहा है।


