
खैरागढ़। जिले के जलबांधा थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार ग्राम करमतरा निवासी तिहारु साहू उम्र 55 जलबांधा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान करमतरा चौक के पास गांव के ही राजू यादव के वाहन ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तिहारु साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बचाने का प्रयास किया गया लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही जलबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर वाहन चालक के संबंध में जांच शुरू कर दी है। इधर, तिहारु साहू के असामयिक निधन से ग्राम करमतरा में शोक का माहौल है।

