खैरागढ़। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) जिला पुलिस ने फरार आरोपियों और स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चार वर्षों से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी संतोष मार्कण्डेय पिता अमरु दास, निवासी ग्राम खम्हरिया, चोरी के एक मामले में वर्ष 2021 से फरार चल रहा था। प्रकरण क्रमांक 174/2021 में न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रहने पर उसके विरुद्ध स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। मुखबिर से मिली सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर खैरागढ़ पुलिस ने आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। केसीजी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी फरार आरोपी या स्थायी वारंटी के संबंध में जानकारी मिलने पर तत्काल निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। पुलिस ने कहा कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Loading...

