खैरागढ़। शासकीय प्राथमिक शाला दाऊचौरा में मंगलवार को प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर एवं पुष्प अर्पित कर आत्मीय स्वागत किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को नवीन शाला गणवेश, पाठ्य पुस्तकें एवं कॉपियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर अतिथियों एवं शिक्षकों ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 16 दाऊचौरा के पार्षद एवं सभापति विनय देवांगन, वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज देवांगन, वरिष्ठ नागरिक अवतार देवांगन, डेरहा देवांगन एवं रतन देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधान पाठिका दीपा सिंह, शिक्षिकाएं सावित्री ठाकुर, ऊषा देवांगन एवं सीमा बोकडे सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक कार्यक्रम में शामिल हुए। सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित प्रवेश उत्सव ने बच्चों में नए शैक्षणिक सत्र को लेकर उत्साह का संचार किया।
Loading...

