खैरागढ़। जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के खैरागढ़ विधानसभा अंतर्गत बूथ क्रमांक 211, ग्राम भुलाटोला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात’132वां अंक का सामूहिक श्रवण किया गया। यह कार्यक्रम जिला संयोजक मंजीत सिंह के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ और ग्राम के सम्मानित नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और उनसे प्रेरणा ली। इस अवसर पर जिला महामंत्री शशांक ताम्रकार, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा आयाश सिंह बोनी, महामंत्री युवा मोर्चा अतरिया मंडल अजेन वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


