खैरागढ़। जिला कांग्रेस कमेटी केसीजी के अंतर्गत संगठन सृजन अभियान के तहत मुढ़ीपार ब्लॉक में देवरी मंडल एवं पांडादाह मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। बैठक के दौरान पंचायत/वार्ड कमेटी एवं बूथ कमेटियों के गठन की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने एवं अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जिला प्रभारी कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक सशक्त रूप में सामने आए। वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल साहू ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बूथ और वार्ड स्तर पर मजबूत संगठन ही चुनाव में जीत का आधार बनता है। सभी साथियों को मिलकर निर्धारित समय सीमा में कमेटियों का गठन पूरा करना होगा। बैठक में कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मंडल स्तर के जिम्मेदार लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Loading...


