
खैरागढ़। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने साय सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कार्यकर्ताओं ने पिपरिया स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव कर दुर्ग और बलरामपुर में हो रही अफीम की अवैध खेती के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष कोमल साहू ने आरोप लगाया कि अफीम की खेती सरकारी संरक्षण में हो रही है, जिस पर कड़ी कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। शहर अध्यक्ष डॉ.अरुण भारद्वाज ने कहा कि सरकार बच्चों को नशा परोसने का काम कर रही है। साथ ही, कांग्रेस ने प्रदेश में व्याप्त रसोई गैस की किल्लत पर भी सरकार को घेरा और जल्द आपूर्ति सुचारू न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सिरमौर, आकाशदीप सिंह, भिखम छाजेड़, विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन, नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, विजय वर्मा, जितेंद्र सिंह गौर, सुबोध पांडे कोमल वर्मा, राजा सोलंकी, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद कार्यकर्ताओं का आक्रोश चरम पर दिखा।


