खैरागढ़। जिला कांग्रेस कमेटी केसीजी द्वारा प्रथम परिचयात्मक महा सम्मेलन का आयोजन 5 अप्रैल 2026, रविवार को संध्या 4 बजे रानी रश्मि देवी जलाशय, छुईखदान में किया जाएगा। नवगठित जिला कांग्रेस संगठन के इस पहले बड़े आयोजन को संगठन मजबूती की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।जिला प्रवक्ता मनोहर सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन में जिलेभर के कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम में नवगठित पदाधिकारियों का परिचय भी कराया जाएगा। इस महा सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य संगठन को एकजुट कर मजबूत बनाना और एक प्रभावी व धारदार विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए आगामी रणनीति तैयार करना है।सम्मेलन में प्रमुख रूप से विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष नवाज खान, पूर्व विधायक गिरवर जंघेल सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहेंगे।इसके अलावा पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षद, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, सेवा दल एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने सभी कांग्रेसजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सम्मेलन को सफल बनाएं और संगठन को नई दिशा देने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
Loading...


