खैरागढ़। खरीफ सीजन 2026 में किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान सामग्री उपलब्ध कराने और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ईतवारी बाजार स्थित मेसर्स साहू कृषि केन्द्र को सील कर दिया है। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशन एवं उपसंचालक कृषि राजकुमार सोलंकी के मार्गदर्शन में निरीक्षकों की टीम ने शिकायत के आधार पर कृषि केन्द्र का निरीक्षण किया। जांच के दौरान बिना स्रोत प्रमाण पत्र एवं आवश्यक अभिलेखों के कीटनाशकों का भंडारण, मूल्य सूची का प्रदर्शन नहीं होना तथा बड़ी मात्रा में अवसान (एक्सपायरी) हो चुके कीटनाशकों का भंडारण पाया गया। निरीक्षण के दौरान संचालक द्वारा एक्सपायरी कीटनाशकों का विक्रय किए जाने की पुष्टि भी हुई। गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए विभागीय टीम ने मौके पर उपलब्ध कीटनाशकों को जब्त कर कृषि केन्द्र को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। साथ ही संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि यदि कहीं भी नकली, अवैध या संदेहास्पद कृषि आदान सामग्री के विक्रय की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल विभाग को दें, ताकि किसानों के हितों की रक्षा की जा सके। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कीटनाशी अधिनियम एवं उर्वरक नियंत्रण आदेश के नियमों का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Loading...

