
गंडई। थाना गंडई पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के दो अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 58 पौवा देशी मसाला रोमियो शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11 जून को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि विकेश टंडन और पुरुषोत्तम टंडन अवैध बिक्री के उद्देश्य से अधिक मात्रा में शराब का परिवहन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गंडई के शराब भट्ठी रोड स्थित नहर नाली और शवगृह के पास घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान विकेश टंडन को मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 AH 8802 के साथ पकड़ा गया। उसके कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में 29 पौवा देशी मसाला रोमियो शराब बरामद हुई। वहीं पैदल आ रहे पुरुषोत्तम टंडन के पास से भी एक थैले में 29 पौवा देशी मसाला रोमियो शराब मिली। पुलिस ने दोनों आरोपियों से शराब परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद कुल 58 पौवा देशी मसाला रोमियो शराब (10.44 बल्क लीटर जिसकी अनुमानित कीमत 5,800 रुपये है, तथा मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया। स,,पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 189/26 एवं 190/26 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

