खैरागढ़। खेत की जोताई के दौरान करंट लगने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार महेश वर्मा 43 वर्ष निवासी बैगाटोला मंगलवार को अपने खेत में जोताई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान खेत में लगे बोरवेल के बिजली तार की चपेट में आने से उन्हें तेज करंट लग गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए खैरागढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। किसान की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ।
Loading...

