खैरागढ़। वार्ड क्रमांक 4 जमातपारा के निवासी तिरथराम चतुर्वेदी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़ी राहत मिली है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह एवं वार्ड पार्षद व सभापति सुमित टांडिया द्वारा हितग्राही को आवास निर्माण के लिए एनओसी प्रदान की गई।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को पक्का मकान उपलब्ध कराना है, और इसी दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने हितग्राही को जल्द से जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए शुभकामनाएं भी दीं। तिरथराम चतुर्वेदी ने एनओसी मिलने पर जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनका पक्का घर बनाने का सपना साकार होने जा रहा है। इस पहल से क्षेत्र में अन्य पात्र हितग्राहियों को भी योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरणा मिल रही है।
Loading...


