खैरागढ़। पाड़ादाह मेले में भीड़ के दौरान अपने परिजनों से बिछड़े 10 वर्षीय बालक को खैरागढ़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल खोजकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।जानकारी के अनुसार ग्राम महाराजपुर निवासी देवेंद्र कुमार उम्र 10 पिता जितेंद्र कंवर मेले में घूमने के दौरान भीड़ में अपने परिवार से बिछड़ गया था। सूचना मिलते ही खैरागढ़ पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और बालक की तलाश शुरू की। पुलिस ने कुछ ही समय में बालक को सकुशल खोजकर उसकी पहचान सुनिश्चित की।इसके बाद बालक को उसकी माता पांचो बाई, पति जितेंद्र कंवर, निवासी ग्राम महाराजपुर तथा उसकी भाभी प्रीति कंवर पति प्रमोद कंवर निवासी ग्राम पिपलाकछार को सुपुर्द किया गया।बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने खैरागढ़ पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने मेले में आने वाले नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों पर विशेष नजर रखें। यदि कोई बच्चा भटक जाए या संदिग्ध स्थिति में मिले तो तत्काल निकटतम पुलिस सहायता केंद्र अथवा डायल 112 पर सूचना दें।
Loading...





