बिलासपुर। सिरगिट्टी स्थित सेंट जेवियर स्कूल में एक शिक्षक द्वारा नाबालिग छात्रा के साथ कथित शारीरिक शोषण किए जाने के मामले को लेकर सेन समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। समाज के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने इस घटना को मानवता और शिक्षा व्यवस्था पर कलंक बताते हुए दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की है।सर्वसेन समाज ने मामले में आरोपी शिक्षक को फांसी की सजा देने तथा घटना की जानकारी मिलने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने वाले स्कूल प्रबंधन, प्राचार्य और संबंधित शिक्षकों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। समाज का कहना है कि यदि समय रहते जिम्मेदार लोगों द्वारा उचित कदम उठाए जाते तो पीड़िता को लंबे समय तक इस पीड़ा का सामना नहीं करना पड़ता। इसी मांग को लेकर 23 जून को नेहरू चौक से विशाल रैली निकाली जाएगी। रैली के माध्यम से समाज के लोग जिला पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग करेंगे।सर्वसेन समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि बेटी किसी भी परिवार, समाज या वर्ग की हो उसकी सुरक्षा और सम्मान पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मंदिर में इस प्रकार की शर्मनाक घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या संरक्षण स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि पीड़ित छात्रा को शीघ्र न्याय मिले और दोषियों को ऐसी सजा दी जाए जो समाज में नजीर बने। साथ ही घटना की जानकारी होने के बाद भी कार्रवाई नहीं करने वाले जिम्मेदार लोगों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इस दौरान संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास, प्रदेश महासचिव राजू श्रीवास, बलदाऊ श्रीवास, राजकुमार श्रीवास, व्यावसायिक संघ के संभागीय अध्यक्ष बबलू श्रीवास, संभागीय सचिव चंद्रमणि श्रीवास, लक्ष्मी श्रीवास, रवि श्रीवास, नरेंद्र श्रीवास, मणिशंकर श्रीवास, रमेश श्रीवास, शुभम श्रीवास, बनाऊ राम श्रीवास, आशीष श्रीवास्तव, सोनू श्रीवास, प्रभात श्रीवास, प्रदीप श्रीवास, मोहन श्रीवास, पार्षद मनोहर श्रीवास, ईश्वर श्रीवास, आनंद श्रीवास, संतोष श्रीवास सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।समाज के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पीड़ित छात्रा को न्याय दिलाने और दोषियों को सख्त सजा दिलाने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। 23 जून को प्रस्तावित रैली में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
Loading...

