कोटा क्षेत्र में होली मिलन समारोह, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
बिलासपुर/कोटा। होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि प्रेम, सद्भाव और एकता का पर्व है। यह ऐसा अवसर है जब लोग आपसी मतभेद और दुश्मनी भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं और समाज में भाईचारे का संदेश देते हैं।यह बात बिलासपुर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कोटा जनपद पंचायत के जनपद सदस्य राघवेंद्र गहवई द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होंने कहा कि होली का पर्व समाज में फैली दूरियों, जाति-धर्म और ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त कर लोगों को एक सूत्र में बांधने का काम करता है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच राधेश्याम तंबोली, सरपंच जंजीराडीह रमेश शिकारी, सरपंच प्रतिनिधि रानीगांव भागवत कोरी, जनपद उपाध्यक्ष मनोहर सिंह राज, जनपद सदस्य धर्मेंद्र देवांगन (सलका नवागांव), जनपद सदस्य मनोज मरावी (जोगीपुर), जनपद सदस्य हरिशंकर (चपोरा), जागेंद्र गहवई, श्रवण तंबोली (उप सरपंच), रेवाराम गहवई, इंद्रमणि गहवई, प्रभु बीझंवर (सरपंच), ननकू यादव (उप सरपंच), पुरुषोत्तम बीरको (सरपंच सीलदहा) सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राजेंद्र गहवई, प्रांशु, बिट्टू बरगाह, अंशु गहवई, जयप्रकाश गहवई, अभय गहवई, राजा गहवई, तनु देवांगन, निक्की भार्गव, ध्रुव गहवई, नरेश, रूपेश कोरी, प्रदीप कर्कवाल, कालीराम ढीवर, नरेश निर्मलकर, रमेश यादव, कल्लू यादव, वासु वर्मा, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, शुभम श्रीवास, पंडित जितेन शर्मा, जीतू मंगल बाजपेई, राहुल गोरख सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। होली मिलन समारोह में सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।


