खैरागढ़। शहर के बांके बिहारी मंदिर में विगत दिनों हिंदू जागरण मंच का गठन किया गया। इस अवसर पर राजनांदगांव जिला संयोजक सुशील लड्डा की उपस्थिति में नगर एवं प्रखंड स्तर की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवा साथी एवं माताएं शामिल हुईं।
बैठक में संगठन के नए पदाधिकारियों की घोषणा उत्साहपूर्ण वातावरण में की गई। इस दौरान जिले से आए पदाधिकारियों ने संगठन की विचारधारा, उद्देश्य एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि हिंदू जागरण मंच का मुख्य उद्देश्य समाज में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा करना और समाज को संगठित एवं सशक्त बनाना है।
उन्होंने कहा कि जो भारत भूमि को अपनी माता मानता है और राष्ट्र की एकता-अखंडता में विश्वास रखता है, ऐसे प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा और सम्मान के लिए संगठन सदैव प्रतिबद्ध है। संगठन के कार्यकर्ता सेवा, संस्कार और सुरक्षा के भाव से कार्य करते हैं तथा आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्रहित में त्याग और समर्पण के लिए भी तत्पर रहते हैं।
बैठक में संगठन के विभिन्न आयामों—नगर, प्रखंड, युवा, महिला, संपर्क एवं सूचना संग्रह—के माध्यम से कार्यों के विस्तार की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई।
इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
प्रखंड संयोजक – सूर्यकुमार झा
सहसंयोजक – सागर यदु, प्रमोद जंघेल
नगर संयोजक – चमन ढीमर
नगर संपर्क आयाम प्रमुख – शिवम ताम्रकार
युवा आयाम प्रमुख – अखिलेश पटेल
सूचना एवं संग्रह आयाम प्रमुख – महेश पटेल
प्रखंड महिला आयाम प्रमुख – भारती सोरी
नगर महिला आयाम प्रमुख – नीलिमा गोस्वामी
नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत पुष्पमाला पहनाकर किया गया। सभी ने राष्ट्रभक्ति, संगठन विस्तार एवं सामाजिक समरसता के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी सुशील लड्डा, प्रभात गुप्ता, सविता बोस, ऋषभ मल एवं किरण साहू सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। साथ ही राम यादव (जिला समन्वयक, विद्या भारती), राजू यादव, गुलशन भगत, राम यादव, विक्रम यादव, संदीप यादव, गिरिजा चंद्राकर, देवीन कोठले, पिंकी ठाकुर, पूजा यादव, गरिमा तिवारी, करूणा सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को गांव-गांव एवं वार्ड-वार्ड तक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र एवं भारत माता के जयघोष के साथ हुआ।


