छुईखदान। जनपद पंचायत छुईखदान अंतर्गत ग्राम पंचायत साखा में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सरपंच कंपिनाथ महोबिया ने किया।ग्राम के शासकीय स्कूल परिसर में आयोजित इस अभियान के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इस अवसर पर जनपद सदस्य, जनप्रतिनिधि, पंचगण, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। सरपंच कपिनाथ महोबिया ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के प्रति हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनका नियमित संरक्षण करने की अपील की, ताकि गांव को हराभरा और स्वच्छ बनाया जा सके। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और वृक्षों की देखभाल का संकल्प लेते हुए हरियाली बढ़ाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का भरोसा दिलाया।
Loading...

