खैरागढ़। खरीफ सीजन में नकली खाद, अवैध भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ कृषि विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में ग्राम पांडुका में कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 202 बोरी संदिग्ध डीएपी खाद जब्त की है। खाद के भंडारण एवं खरीदी से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पूरे स्टॉक को जब्त कर न्यायालयीन कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रावल के निर्देशन तथा उपसंचालक कृषि राजकुमार सोलंकी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में विकासखंड खैरागढ़ के ग्राम पांडुका निवासी राजेश वर्मा के गोदाम से महाराष्ट्र निर्मित 202 बोरी डीएपी अंकित खाद बरामद हुई। विभाग को सूचना मिली थी कि उक्त खाद किसानों को 1,900 रुपये प्रति बोरी की दर से बेची जा रही है। सूचना के आधार पर कृषि विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान राजेश वर्मा ने खाद को मनोज वर्मा का बताया, लेकिन खरीदी एवं भंडारण से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। दस्तावेजों के अभाव में कृषि विभाग ने संपूर्ण स्टॉक जब्त कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत एवं पंजीकृत विक्रेताओं से ही उर्वरक, बीज एवं अन्य कृषि आदान सामग्री खरीदें तथा खरीदारी के समय पक्का बिल अवश्य लें। विभाग ने कालाबाजारी, मुनाफाखोरी, अवैध भंडारण और नकली खाद से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल कृषि विभाग को देने की अपील की है, ताकि किसानों के हितों की रक्षा की जा सके। कार्रवाई के दौरान सहायक संचालक कृषि लुकमान साहू, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी लखेश्वर तिवारी, देवेंद्र वर्मा एवं अश्विन पटौती उपस्थित रहे।ध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। दस्तावेजों के अभाव में कृषि विभाग ने संपूर्ण स्टॉक जब्त कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत एवं पंजीकृत विक्रेताओं से ही उर्वरक, बीज एवं अन्य कृषि आदान सामग्री खरीदें तथा खरीदारी के समय पक्का बिल अवश्य लें। विभाग ने कालाबाजारी, मुनाफाखोरी, अवैध भंडारण और नकली खाद से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल कृषि विभाग को देने की अपील की है, ताकि किसानों के हितों की रक्षा की जा सके। कार्रवाई के दौरान सहायक संचालक कृषि लुकमान साहू, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी लखेश्वर तिवारी, देवेंद्र वर्मा एवं अश्विन पटौती उपस्थित रहे।
Loading...

