खैरागढ़। ग्राम मड़ौदा में स्थित श्रीराम मंदिर परिसर के सामने किए गए कथित अवैध निर्माण को लेकर ग्रामीणों और निषाद समाज में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मामले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं समाज के लोगों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह को ज्ञापन सौंपकर प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग की है।ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि गांव की पुरानी बस्ती में लगभग 30 वर्ष पूर्व निषाद समाज द्वारा श्रीराम मंदिर, हनुमान मंदिर एवं शनि मंदिर का निर्माण कराया गया था। यह क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां नियमित रूप से धार्मिक गतिविधियां आयोजित होती हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर परिसर के सामने बिना अनुमति वेल्डिंग दुकान का निर्माण कर लिया गया है, जिससे मंदिर परिसर की व्यवस्था और धार्मिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों द्वारा संबंधित व्यक्ति को निर्माण हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर कार्रवाई कराने का आश्वासनमा

मले को लेकर निषाद समाज के लोग जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह से मिले और मंदिर परिसर के सामने हुए कथित अवैध निर्माण को हटाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि धार्मिक स्थल की गरिमा और सार्वजनिक हित को देखते हुए शीघ्र कार्रवाई आवश्यक है।जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने ग्रामीणों की बात गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर नियमानुसार कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान निषाद समाज के अध्यक्ष संत निषाद सहित समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द उचित निर्णय लेकर मामले का निराकरण करेगा।

